दोनों आरोपितों से पूछताछ है जारी
थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया औंग कस्बे के कामता प्रसाद व मोहम्मद इस्लाम के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपितों के पास से अदरक और मिर्च बरामद की गई है, जबकि टमाटर बेच दिया था। जांच की जा रही है।
पूर्व सीएम ने टमाटर चोरी पर किया ट्वीट
सोशल मीडिया पर टमाटर चोरी का मामला जमकर ट्रोल कर रहा है। चोरी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी ट्वीट में किया है। अखिलेश ने ट्वीट पर लिखा है कि अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ ) का नाम बदलकर टमाटर टास्क फोर्स कर देना चाहिए। ट्वीट के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई है।
कई चोरियों का नहीं खुलासा
क्षेत्र में पहले हुई चोरियों का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। 27 जून को गुधरौली पेट्रोल पंप में सो रहे सेल्समैन की जेब काटकर चोर 20 हजार नकदी चुरा ले गए थे, वहीं खड़े ट्रकों से कीमती मोबाइल भी चोर चुरा ले गए थे। इन मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 29 जून को हाईवे किनारे खड़े ट्रक से 70 गत्ते सरसों का तेल चोरी हुआ था। दो दिन पहले 11 जुलाई को फैक्टरी कर्मी अनिल के घर गढ़वा मोहल्ले से चोरी हुई थी।