कैट ने जताई दो लाख करोड़ से अधिक के व्यापार की उम्मीद
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने एक अनुमान के तहत इस महाकुंभ में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने की उम्मीद जताई है। प्रयागराज और आसपास के शहरों में व्यापार को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। रेलवे, वायु सेवाओं और सड़क परिवहन को भी बड़ी आय होने की संभावना है। एक अनुमान के अनुसार, अगर धार्मिक यात्रा के दौरान प्रति व्यक्ति 5,000 रुपये खर्च होते हैं तो व्यापार का आंकड़ा दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। इसमें होटलों, धर्मशालाओं, अस्थायी ठहराव, भोजन, पूजा सामग्री, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य वस्तुओं तथा सेवाओं पर खर्च भी शामिल है।