फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Train Accident: मालगाड़ी के 25 कोच हुए डिरेल, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 12 यात्री ट्रेनें हुईं लेट

Sun, 23 Oct 2022 03:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

फतेहपुर के पास रमवां स्टेशन पर खाली वैगन लेकर जा रही मालगाड़ी रविवार सुबह बेपटरी हो गई। ट्रेन के वैगन एक दूसरे पर चढ़ते हुए ओएचई और अप ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों ट्रैक बाधित होने से वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 12 यात्री ट्रेन फंस गईं।
विज्ञापन
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हसवा थाना क्षेत्र में प्रयागराज की तरफ जा रही मालगाड़ी सुबह 10:27 मिनट पर दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें 25 डिब्बे पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गए। मौके पर थरियांव और असोथर के थानाध्यक्ष मौके पर पंहुचे।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, रमवां स्टेशन पर 936/4ए पर मालगाडी के डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए। मौके पर एक भी कोच के पहिए सही सलामत नहीं रहे। सभी कोचों के पहिया अलग होकर इधर-उधर पडे़ रहे। लोगों ने बताया कि छठवीं बोगी के पहिए हिल रहे थे।
अभी रेलवेकर्मी उसी को वजह मान रहे है, क्योंकि मौके पर रेलवे पटरी पूरी तरह ठीक पाई गई। मौके पर रेलवे से जीआरपी के एएसआई शिवराम ने बताया कि अभी अधिकारी रास्ते में है। फिलहाल रेलवे की तरफ अभी कोई भी कदम नहीं उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मौके पर लगे बिजली के तार व खंभे भी टूट कर गिर गए हैं। इस हादसे ने 2009 में मलवां में हुए कालका रेल हादसे की याद दिला दी। राहत की बात ये रही कि यह सवारी गाड़ी नहीं रही। हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 12 यात्री ट्रेन फंस गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें