फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 2468 सीटों पर होंगे आरटीई के तहत गरीब बच्चों के दाखिले

Fri, 23 Jan 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में दाखिले की चाहत रखने वाले विद्यार्थी दो फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की तीन चरणों में दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से आवेदन शुरू होने की समय सारिणी जारी कर दी गई है। अभिभावकों को आवेदन करने के लिए हर बार की तरह ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी। इस वर्ष आरटीई के तहत 333 निजी स्कूलों को पोर्टल पर मैप कर दिया गया है। इन स्कूलों में 2468 सीटें आरक्षित की गई हैं।
2025-26 सत्र की बात करें, तो कुल 1000 लोगों ने आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन किया था। इनमें 654 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए, जिसमें मात्र 458 ने ही स्कूलों में दाखिला लिया था। आरटीई प्रभारी अश्वनी आनंद ने बताया कि इस बार ज्यादा से ज्यादा बच्चों का दाखिला कराने का प्रयास किया जाएगा। शासन द्वारा आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तारीखें भी जारी कर दी गई है। इसके लिए अभिभावक ऑनलाइन आवेदन करेंगे।
विज्ञापन

.......................
बैंक खाते का विवरण होगा अनिवार्य
आरटीई प्रभारी ने बताया कि आवेदन में अभिभावक (माता-पिता) की आधार संख्या और वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आधार लिंक बैंक खाते का विवरण आवेदन में अनिवार्य रूप से भरा जाएगा। बैंक खाते का विवरण देना इस वर्ष से अनिवार्य कर दिया गया है। समय सारिणी के अनुसार बच्चों के प्रवेश के लिए निजी विद्यालयों को आवंटन की सूची जारी करने के सापेक्ष 11 अप्रैल तक बच्चों को प्रवेश देने हैं।
विज्ञापन

.................
तीन चरणों में होने हैं आवेदन
चरण- आवेदन - आवेदन पत्रों के सत्यापन - लाटरी - नामांकन के आदेश
पहला- 2 से 16 फरवरी- 2 से 16 फरवरी- 18 फरवरी-20 फरवरी
दूसरा - 21 फरवरी से 7 मार्च- 21 फरवरी से 7 मार्च- 7 मार्च- 11 मार्च
तीसरा- 12 मार्च से 25 मार्च- 12 मार्च से 25 मार्च- 27 मार्च-29 मार्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें