फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर निकाय की 24 दुकानें तैयार, जल्द शुरू होगा कारोबार

Thu, 12 Nov 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में स्टेट बैंक मार्ग से सटी जमीन पर नगर पंचायत कारोबारी गतिविधि और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बनाई जा रही 42 दुकानों में 24 तैयार हैं। निर्मित दुकानों का आवंटन भी कर दिया गया है। इस साल के अंत तक यहां कारोबार शुभारंभ की उम्मीद है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पंचायत में नमस्ते चौराहा अतिव्यस्त है। इसी के करीब बाढ़ापुर मार्ग है। यहां कारोबारी गतिविधियां अधिक है। निकाय प्रशासन की ओर से करीब तीन बीघा मैदान है। यहां पहले सब्जी बाजार लगती थी, लेकिन अब सब्जी बाजार पुराने स्थान पर शिफ्ट की जा चुकी है। निकाय प्रशासन ने यहां मार्केट (शॉपिंग कॉम्प्लेक्स) विकसित करने की रूपरेखा तैयार की। करीब 12 करोड़ से 100 से अधिक दुकानें बनाने का प्रस्ताव बनाया गया। हालांकि शुरुआत में 42 दुकानें बनाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि आमदनी के अनुसार धीरे-धीरे दुकानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
फिलहाल अभी 24 दुकानें बनकर तैयार हैं। इनकी आवंटन प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जबकि अन्य निर्माणाधीन 18 दुकानों में भी काम तेजी से कराया जा रहा है। इस साल के अंत तक ये दुकानें भी बनकर तैयार हो जाएगी तो आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल 24 दुकानों का आवंटन हो चुका है। इस साल के अंत तक यहां कारोबार के शुरुआत की उम्मीद है। कारोबारी गतिविधि बढ़ने से रोजगार के अवसर खुलेंगे। साथ ही मासिक किराया मिलने से नगर निकाय की आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

...................
बयान...
निकाय की ओर से मार्केट विकास के लिए पहले चरण में 42 दुकानों पर काम शुरू कराया गया। इसमें से 24 दुकानें बनकर तैयार है। इस साल के अंत तक 18 अन्य दुकानें भी बनकर तैयार हो जाएंगी। फिलहाल 24 दुकानों का आवंटन हो चुका है। दिसंबर अंत तक यहां कारोबार शुरू होने की उम्मीद है। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर
...................
आय बढ़ने पर विस्तारित क्षेत्र में कराया जाएगा विकास
अकबरपुर नगर निकाय में कुल 19 वार्ड हैं। निकाय में कई क्षेत्र नए जुड़े हैं। विस्तारित क्षेत्र में जल निकासी के लिए नाली, सुगम आवाजाही के लिए सड़क, बिजली तंत्र आदि की जरूरत है। ईओ आशीष कुमार कहते हैं कि नगर निकाय लगातार आय बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। मार्केट बनकर तैयार है। किराए से निकाय की आमदनी में वृद्धि होगी। हर तीन साल में किराए में दस फीसदी की वृद्धि की जाएगी। इससे नगर के विस्तारित क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली आदि के काम कराए जाएंगे।
...................
मार्केट परिसर में ही होगी वाहन पार्किंग
नगर निकाय की ओर से बनाई गई मार्केट के परिसर में ही ग्राहकों व दुकानदारों के वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग विकसित की जाएगी। इससे सड़क पर वाहन खड़े नहीं होने से आवागमन सुगम रहेगा। परिसर में सीसीटीवी लगेंगे तो निगरानी रहेगी और यहां खड़े किए गए वाहनों की सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें