फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छठ पर्व को लेकर तैयारियां तेज घाट और पूजा स्थल पर शुरू हुई सफाई

Thu, 12 Nov 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को रनियां व आसपास पूजा स्थल व घाट पर साफ-सफाई शुरू की गई है। सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ 13 नवंबर से शुरू होगा, जो 16 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

अस्त होते सूर्य देव को पहला अर्घ्य 15 नवंबर को दिया जाएगा। जबकि उगते हुए सूरज को अर्घ्य अगले दिन यानी 16 नवंबर को दिया जाएगा। बुधवार को रनियां के पातालेश्वर मंदिर के अमृत सरोवर घाट की साफ-सफाई हुई। छठ पूजा की तैयारी तेज हो गई हैं। इस पर्व में महिलाएं संतान प्राप्ति और उसकी लंबी आयु के लिए छठ का व्रत रखती हैं। जिसमें सात्विक भोजन कद्दू और लौकी की सब्जी, चने की दाल और हाथ की चक्की से पीसे गए आटे की रोटियां खाई जाती है। इसे नहाय खाय भी कहा जाता है।
इसके अगले दिन पंचमी तिथि को शनिवार की शाम को लोग स्नान, ध्यान के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। प्रसाद के तौर पर गुड़, चावल की खीर खाई जाती है। जिसे अन्य भक्तों को भी वितरित किया जाता है। इसे खरना कहते हैं। इसके बाद व्रत रखकर रविवार को यानी 15 नवंबर की शाम को अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और सूर्य की पूजा की जाती है।
विज्ञापन

वहीं, 16 नवंबर को उगते हुए सूर्य की पूजा के साथ व्रत का समापन होता है। इस व्रत में शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। छठ पूजा को लेकर बुधवार को रनियां स्थित पातालेश्वर मंदिर में बने घाट की साफ-सफाई के साथ पूजा की तैयारियां की गई। शुक्ल पक्ष में षष्ठी तिथि की पूजा का विशेष विधान है। कार्तिक मास में सूर्य अपनी नीच राशि में होता है। इसलिए सूर्य देव की विशेष उपासना की जाती है। सूर्य देव की पूजा करने से संतान की प्राप्ति व उसकी रक्षा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें