फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शहर में दौड़ रहीं 230 ओला टैक्सियां अनफिट, 1.51 करोड़ टैक्स बाकी, RTO ने ओला कंपनी को भेजा नोटिस

Wed, 26 Apr 2023 11:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर आरटीओ ने ओला कंपनी को 30 अप्रैल तक टैक्स जमा करने का नोटिस भेजा है। ऐसा न करने पर आरसी जारी होगी। बता दें कि बिना फिटनेस, परमिट और टैक्स बकाया पर सात कैब सीज की गई हैं।
विज्ञापन
ओला कैब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में दौड़ रहीं 230 ओला टैक्सियां अनफिट हैं। ये यात्री सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं। इसके बावजूद ओला कंपनी के अधिकारी इन अनफिट टैक्सियों का धड़ल्ले से संचालन करा रहे हैं। इन वाहनों का 1,51,19,233 रुपए कॉमर्शियल टैक्स बाकी है, जिसे जमा नहीं किया गया है।

विज्ञापन

इन वाहनों ने परमिट शर्तों का उल्लंघन भी किया है। शहर में चल रहीं ओला कैब की फिटनेस सितंबरर 2019 से लंबित हैं। एआरटीओ प्रशासन सुधीर कुमार वर्मा ने कंपनी को नोटिस भेजकर 30 अप्रैल तक बकाया टैक्स जमा करने को कहा है। ऐसा न करने पर तहसील से आरसी जारी करवा दी जाएगी।
साढ़े तीन वर्षों से नहीं हुई फिटनेस
ओला की टैक्सियों की फिटनेस हुए साढ़े तीन सालों से अधिक का समय हो चुका है। नए वाहनों में हर दो साल और पुराने वाहनों की हर साल फिटनेस करानी होती है। फिटनेस तब तक नहीं होती, जब तक उस वाहन पर आरटीओ ऑफिस का किसी तरह का टैक्स बकाया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात ओला कैब अनफिट होने पर सीज
एआरटीओ प्रवर्तन सुनील दत्त ने मंगलवार को बाबूपुरवा इलाके में वाहनों की चेकिंग की। इसमें सात ओला कैब अनफिट मिलने पर उन्हें सीज कर दिया गया। बताया कि ड्राइवर हमेशा सवारी बैठे होने पर सीज न करने की दुहाई देते थे, लेकिन आज सवारियों को उतारकर वाहनों को सीज कर दिया गया। ये अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें