फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छुट्टी के दिन 226 रजिस्ट्रियां, तीन करोड़ का मिला राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अब घर, मकान या दुकान की रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को कार्य दिवस का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। हर रविवार को निबंधन कार्यालय खुल रहे हैं। पिछले तीन रविवार में जिले में 226 रजिस्ट्रियां हुईं जिससे सरकार को तीन करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला।
विज्ञापन



पहले छुट्टी के कारण लोगों को रजिस्ट्री के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब रविवार को भी रजिस्ट्री होने से प्रक्रिया आसान और तेज हो गई है। निबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, तीन रविवार में हुई रजिस्ट्रियों से कुल 3,00,41,330 रुपये का राजस्व मिला। इसमें 2,50,22,250 रुपये स्टाम्प शुल्क के रूप में और 50,19,80 रुपये निबंधन शुल्क के रूप में प्राप्त हुए।


एक नजर रविवार को हुईं रजिस्ट्री पर

तारीख रजिस्ट्री राजस्व
3 मई 59 63,23,680
10 मई 84 1,06,87,360
17 मई 83 1,30,30,290


वर्जन-
रविवार को रजिस्ट्री शुरू होने से विभाग के राजस्व में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस व्यवस्था से लोगों को काफी सुविधा हुई है। बीते तीन रविवार में करीब तीन करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। - श्याम सिंह बिसेन, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें