फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर लाकिंग में खामियां, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। इंटरलाकिंग सड़क निर्माण में कस्बावासियों ने घालमेल की शिकायत ईओ से की थी। इस पर ईओ ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य गुणवत्ता परखी। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी पर ईओ ने ठेकेदार से गहरी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही दोबारा लापरवाही उजागर होने पर फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत न्योतनी आदर्श नगर योजना के तहत 28 लाख रुपये के बजट से आश्रम पद्धति विद्यालय के पास इंटर लाकिंग कार्य के साथ ही 9 लाख की लागत से शौचालय का निर्माण करा रही है। इसके निर्माण का टेंडर नगर पंचायत के एक ठेकेदार को मिला है। एक सप्ताह पहले कुछ लोगों ने निर्माण कार्य में घालमेल की शिकायत अधिशासी अधिकारी हरिगेंद्र प्रताप सिंह से की। सोमवार को ईओ ने इंटरलाकिंग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सीमेंट की ईंट गुणवत्ता विहीन मिली। इसके अलावा सीमेंट, मौरंग मसाले के साथ ही अन्य खामियां पकड़ीं। ईओ हरिगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ठेकेदार व जेई प्रवीण कटियार को नोटिस दी जा रही है। इसके अलावा ठेकेदार को मानक के तहत भविष्य में काम कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें