डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में बीएससी के छात्र ने मंगलवार देररात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मुंगीसापुर कस्बे के नहरपुल के पास भड़पुरा निवासी रामगोपाल मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। उनके एकलौते बेटे यशवंत (23) ने घर के बाहर बरामदे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि यशवंत डुबकी गांव के कुंज बिहारी महाविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। मंगलवार की शामबेटा व पत्नी सबने साथ बैठकर भोजन किया। वह महाविद्यालय में रखवाली करने चला गया। उसकी पत्नी शीला देवी पड़ोस में चली गई। यशवंत घर में अकेला था। पत्नी पड़ोसी के यहां से लौट कर आई तो यशवंत का शव छत के बरामदे में लटक रहा था। यह देखकर उसकी चीख निकल पड़ी। थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।