फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में टप्पेबाजों ने मां-बेटे को बनाया शिकार, 19 हजार ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बैंक से रुपये निकालने आए मां-बेटे को टप्पेबाजों ने निशाना बनाया। पेपर की कटिंग रुमाल में लपेटकर पकड़ा दिया और 19 हजार की नगदी व एक मोबाइल पार कर दिया। इसके बाद झांसा देकर दोनों निकले। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज से टप्पेबाजों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



बिहार थानाक्षेत्र के गांव जियाखेड़ा पोरई निवासी रामपति पत्नी देवी दयाल बेटे लवकुश के साथ पाटन की भारतीय स्टेट बैंक शाखा रुपये निकालने आई थी। रामपति के पास पहले से 7 हजार रुपये थे। बैंक से उसने 12 हजार रुपये और निकाले। रुपये निकालकर जैसे ही वह बाहर आई। उसे दो टप्पेबाज खड़े मिले। टप्पेबाजों ने लवकुश से दो लाख रुपये की नगदी जमा करने की बात कही।

मां-बेटे को बैंक से कुछ दूर सड़क की ओर लेकर गए। टप्पेबाजों ने रुमाल में बंधे कागज के टुकड़े लवकुश को पकड़ा दिए और उनके पास रही 19 हजार की नगदी व मोबाइल ले लिया। तभी एक टप्पेबाज ने कहा रुपये जमा करके आओ तब अपने साथी को स्टेशन पर बैठा कर आता हूं। मां-बेटे रुपये जमा करने चले गए। टप्पेबाज वहां से भाग निकले। पीड़ितों ने अंदर जाकर देखा तो रुमाल में कागज के टुकड़े थे। बाहर लौटे और करीब आधे घंटे तक इंतजार किया। टप्पेबाजों के न लौटने पर ठगी का पता चला। चौकी इंचार्ज हुकुम सिंह मौके पर पहुंचे और बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रुमाल में थमाए कागज, ले गए 19 हजार रुपये व मोबाइल
- पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज से तलाश रही टप्पबाजों को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें