फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, खंती में गई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। मौरावां बछरावां मार्ग पर कुशलखेड़ा मोड़ के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोर सहित दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। एक की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



मौरावां थानाक्षेत्र के गांव रामदासखेड़ा के मजरे महरानीखेड़ा निवासी पिंकू(20) पुत्र नन्हकऊ व बबलू (15) पुत्र अंगनू बाइक से हिलौली बाजार जा रहे थे। मौरावां बछरावां मार्ग पर चंद्रिकाबक्स खेड़ा के निकट हिलौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार सवार लोग बाल बाल बच गए। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के साथ ही चालक को थाने लाई। सीएचसी में पिंकू की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


-घायलों में एक की हालत गंभीर, सीएचसी से लखनऊ रेफर
-मौरावां-बछरावां मार्ग पर कुशलखेड़ा गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें