फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पतारा (कानपुर)। गुरुवार की देरशाम कस्बे के कानपुर रोड पर भाट गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के थाना कुरारा, भौली गांव निवासी ऋषभ सिंह (20) पुत्र राकेश कुमार सिंह अपने एक मित्र के साथ अपनी ननिहाल कटरी-काटर थाना घाटमपुर से पतारा के हिरनी गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही जहांगीराबाद गांव से आगे भाट बंबी के पास पहुंचा। तभी, कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवारों को टक्कर मारते घाटमपुर की ओर निकल गया। ट्रक की चपेट में आते ही बाइक सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह ने बताया कि ऋषभ सिंह की रिश्तेदारी हिरनी गांव में है। जिससे उसकी पहचान हो गई है। जबकि, उसके दोस्त की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बतायाकि परिजनों के आने पर ही दूसरे युवक की पहचान हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें