फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण गिराने में मिली तिजोरी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा में मकानों का अतिक्रमण गिराते समय दो घरों के बीच की दीवार में एक तिजोरी मिली। उसमें खजाना होने की खबर आग की तरह फैल गई। मौके में भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुरातत्व विभाग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। दो लोगों में विवाद देख प्रशासन ने तिजोरी को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है।
विज्ञापन

तिजोरी पर दोनों घरों के लिए अपने-अपने दावे कर रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में पिछले कई दिनों से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिस स्थान से मकानों का अतिक्रमण चिन्हित किया था। वहां पर लोग स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने में लगे हैं। फाटक के निकट मुन्ना गुप्ता तथा राजकुमार गुप्ता अपने-अपने मकानों का अतिक्रमण तुड़वा रहे थे। दोनों मकानों के बीच एक भारी तिजोरी मिली। हड़कंप सा माहौल हो गया। लोगों में चर्चा रही की तिजोरी के अंदर भारी खजाना है। पुरातत्व विभाग के एमटीएस अमरपाल सिंह पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे खजुहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार यादव तिजोरी को उठवा कर चौकी ले आए। चौकी इंचार्ज ने इस मामले की सूचना उप जिला अधिकारी सुशील कुमार गोंड तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक तिवारी एवं कोतवाल एपी तिवारी को दी। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और उसका निरीक्षण किया इसके बाद प्रशासन ने तिजोरी को कब्जे में लेकर सील कर दिया। एसडीएम सुशील कुमार गोंड ने कहा कि तिजोरी और उसमें खजाना मिलने की जानकारी हुई थी। मौके पर पहुंचकर पूरी जांच की गई है। तिजोरी को लेकर दो लोगों के बीच दावा है। एक दावेदार ने जो चाबी दी थी उससे तिजोरी नहीं खोली जा सकती है। इस मामले में लखनऊ के पुरातत्व विभाग से बात की गई तो उन्होंने फिलहाल तिजोरी को सील करने के लिए कहा। तिजोरी को सील कर फि लहाल कोतवाली में रखवा दिया गया है। तिजोरी के अंदर खजाना है या नहीं इस बात को अभी स्पष्ट नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

अतिक्रमण गिराने में मिली तिजोरी, मच गया हड़कंप
- तिजोरी को लेकर दो लोगों के बीच हुआ विवाद
- प्रशासन ने तिजोरी को सीज कर कोतवाली में रखवाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें