फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (कानपुर)। क्षेत्र के तातियागंज गांव के पास जीटी रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक के पहिए के नीचे आए बाइक सवार दंपति की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव वाले व परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन

बिना परिजनों के पहुंचे शव को पोस्टमार्टम भेजने व ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक चले हंगामे के बाद एसडीएम और सीओ द्वारा यथा संभव आर्थिक मदद दिलवाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
चौबेपुर क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान समर सिंह के छोटे भाई देवेंद्र सिंह (55) बीते 10 वर्षों से परिवार संग गोवा गार्डेन, कल्याणपुर, कानपुर में रह रहे थे। खेती-किसानी के सहारे परिवार का भरण पोषण कर रहे देवेंद्र गांव में मकान का निर्माण कर रहे थे। इसी कारण रविवार सुबह देवेंद्र, पत्नी कुसुमा (50) के साथ बाइक से गांव खरगपुर जा रहे थे। सुबह 10 बजे तातियागंज गांव के पास आदर्श इंटर कालेज के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों लोग ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ भाग गया।
विज्ञापन

बिल्हौर के प्रभारी सीओ राजेश पांडे और एसडीएम बिल्हौर हिमांशू गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम द्वारा मृतक परिवार को शासनस्तर से किसान दुर्घटना बीमा के तहत मिलने वाली आर्थिक का भरोसा दिए जाने पर लोग शांत हो गए। लगभग दो घंटे तक जीटी रोड जाम रहने से वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें