फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली और पत्नी की दुत्कार से टूटकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कई बार मनाने गया पर उसने एक न सुनी

Sun, 25 Nov 2018 09:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
साली और पत्नी की दुत्कार से एक युवक इस कदर डिप्रेशन का शिकार हुआ कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। कई बार मनाने के बाद भी पत्नी ने उसकी बात न सुनी तो उसने मौत को गले लगा लिया। घटना यूपी के हमीरपुर जिले की है।
विज्ञापन


धमना निवासी नीरज अनुरागी ने बताया कि उसके छोटे भाई रिंकू उर्फ निर्दोष (25) पुत्र अच्छेलाल की शादी 25 अप्रैल 2016 को राठ के गुलाब नगर निवासी स्वामीदीन की पुत्री चंदा के साथ हुई थी। वो लोग मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। करीब एक पखवारे पूर्व वह मजदूरी करने चले गए।

उसी दौरान उसकी पत्नी और साली घर पर ताला लगाकर मायके चली गईं। रिंकू तीन बार चंदा को ससुराल लेने गया था। लेकिन दोनों बहनों ने लड़ झगड़कर उसे भगा दिया। जिससे उसका भाई परेशान रहने लगा था। जब पत्नी साथ नहीं आई तो उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसका डेढ़ साल का पुत्र है। नीरज ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाल पीके पांडेय का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें