फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में जल्द बनेगा रैन बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे में जल्द ही एक शेल्टर होम (रैन बसेरा) का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए निर्माण कंपनी की ओर से नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 500 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराए जाने को पत्र भेजा गया है। गुरुवार को पालिका की अधिशाषी अधिकारी नीलम चौधरी ने शेल्टर होम के लिए जगह का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पालिका की अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि उनको उप्र जल निगम (सी एंड डीएस) लखनऊ के परियोजना प्रबंधक एनपी शर्मा का पत्र मिला है, जिसमें घाटमपुर में राज्य शहरी अजीविका मिशन (एसयूएलएम) के तहत 50 लोगों की क्षमता वाले शेल्टर होम (रैन बसेरा) के निर्माण की आवश्यकता बताई गई है, जिसके तहत निर्माण कंपनी को 500 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया है।
अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि पत्र के अनुपालन में उन्होंने कसबे के मोहल्ला आछी मोहाल (उत्तरी) स्थित मेडिकल कालोनी के पास, रेलवे स्टेशन रोड के पास और टीचर कालोनी (अशोक नगर) में पानी टंकी के पास खाली पड़ी पालिका की भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बताया कि शेल्टर होम के निर्माण के लिए सबसे उपयुक्त जगह मेडिकल कालोनी के पास पाई गई है। जिसकी रिपोर्ट तैयार करके शासन और संबंधित निर्माण कंपनी को भेजी जा रही है। बताया कि उक्त भूमि कानपुर रोड के पास होने के साथ ही रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन के भी नजदीक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें