फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर खाद्य विभाग की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मिलावटखोरी रोकने के लिए विभाग की कई टीमें जनपद में छापेमारी कर रही हैं। रविवार को भी विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान टीम ने खाद्य वस्तुओं के पांच नमूने भरे। साथ ही संचालकों को साफ-सफाई रखने के हिदायत भी दी।
विज्ञापन

त्योहार का समय शुरू होते ही रंगबिरंगी मिठाइयों की बाजार में भरमार है। वहीं अन्य खाद्य वस्तुओं में भी मिलावट का कारोबार फलने फूलने लगा है। जबकि, मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी की ओर से निर्देश त्योहार के पखवाड़ा पूर्व ही जारी हो चुके हैं। वहीं त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम करीब एक सप्ताह से विशेष रूप से सक्रिय हो गई है। जिला अभिहित अधिकारी आरके गुप्ता के निर्देशन में रविवार को खाद्य विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। इसमें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित के नेतृत्व में रसूलाबाद, भोगनीपुर में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षाधिकारी धीरज दीक्षित ने बताया कि रसूलाबाद के जसापुर गांव स्थित दिनेश की खोया भट्ठी में मिश्रित दूध का नमूना भरा। साथ ही वहीं से खोये का नमूना भी लिया। वहीं, रसूलाबाद में ही बेला रोड स्थित राम आसरे फौजी की खोया भट्ठी से खोये का नमूना लिया। जबकि झींझक रोड रसूलाबाद में चीनी निर्मित खिलौने का नमूना अनीस की दुकान से लिया। वहीं भोगनीपुर में सीताराम के यहां से खोये भट्ठी का नमूना भरा। इस दौरान खोया भट्टी संचालकों को सफाई रखने के सख्त निर्देश जारी किए गए। जबकि, किराना स्टोर संचालकों को मिलावटखोरी रोकने के साथ ही सफाई रखने की हिदायत दी गई। जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से त्योहार को देखते हुए 6 नवंबर तक विशेष अभियान जारी रहेगा। इस दौरान टीम में सुमांशु सचान, रूचि बाजपेयी, अनुराग सिंह, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें