फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने खेरेश्वर पुल से कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर( कानपुर)। रविवार की सुबह क्षेत्र के काकूपुर सीताराम गांव निवासी छात्रा ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर खेरेश्वर गंगाघाट पुल से नदी में छलांग लगा दी। साथ चल रही बड़ी बहन के शोर मचाने पर दौड़े आसपास के लोगों ने गोताखोरों की मदद से ढूंढने का काफी प्रयास किया पर छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में जाल डलवाकर खोजबीन शुरू की है।
विज्ञापन

काकूपुर सीताराम गांव निवासी होमगार्ड मन्नूलाल ने बताया कि रविवार को वह दोनों बेटियों पूजा(15) और ज्योति (17) के साथ खेतों में धान कटाई करने गया था। समय से काम न पूरा करने के चलते दोनों बेटियों को डांट दिया, इस पर नाराज पूजा वहां चली गई और खेरेश्वर पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। पीछे चल रही ज्योति ने काफी रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन जब तक वह गहरे पानी समा गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण व गोताखोर दौड़े और नदी में काफी खोजबीन की, पर पूजा का कोई सुराग नहीं लगा। एसओ त्रदीप सिह ने बताया के खेरेश्वर घाट के अलावा बंदी माता घाट पर भी जाल डलवाया गया है इसके अलावा गंगा किनारे गांव में भी सूचना दे दी गई है। वहीं, पिता मन्नूलाल की हालत भी बिगड़ गई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें