फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा और चाकू के बल महिलाओं के गहने और नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के दमनपुर बंबी के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचा और चाकू के बल पर पैदल जा रहीं दो महिलाओं के गहने उतरवा ले गए। इसके बाद बैग में पड़े एक हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर बाइकों से ही धमकी देते हुए फरार हो गए। डायल 100 नंबर पुलिस ने महिलाओं को थाने पहुंचाया। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

औरैया कस्बा निवासी सर्वेेशकुमार की पत्नी नीलम तिवारी ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम अपनी बड़ी बहन आशा पांडेय के साथ राजपुर के दमनपुर ननद रन्नों के यहां जा रहीं थी। राजपुर कस्बे से पैदल दमनपुर के रास्ते में बंबी के पास पहुंचते ही दो बाइकों पर सवार चार युवक आ गए। उन्होंने पहले धक्का देकर गिरा दिया। वह संभल कर उठी तो तमंचा और चाकू निकाल कर उनके लगा दिया। मंगल सुत्र, झुमकी, जंजीर, टप्स, छह अगूंठी दोनों लोगों के उतरवा कर बैंग में रखे एक हजार नगद लेकर चले गए।
शोर मचाने का प्रयास करने पर जान से मारने देने की धमकी देने लगे। जिसकी सूचना उन्होंने 1090 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन को दी। वहां से मैसेज होने पर डायल 100 नंबर पुलिस पहुंची। उन्होंने जानकारी कर थाने पहुंचा दिया। महिलाओं का कहना है कि उनके साथ लूट की घटना करने वालों को सामने आने पर पहचान जाएंगी। थाने में उपनिरीक्षक मंजीतदयाल सिंह ने जानकारी के बाद पुलिस फोर्स के साथ जांच की। बताया कि महिलाएं नाम बता रही हैं। जिसके आधार पर वह औरैया जांच करने जा रहे हैं। युवकों का पता लगाया जा रहा है। डीएसपी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना से संबंधित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मामला सामने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें