फर्रुखाबाद।
फतेहगढ़ राजपूत रेजीमेंट की कैंटीन में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे शार्टसर्किट से आग लग गई। सेना और दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई। आग से लाखों का नुकसान हुआ। घटना की जांच के लिए सैन्य अधिकारी ने कमेटी का गठन किया है।
सुबह कैंटीन की ओर से धुआं निकलता देखकर जवानों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर कमांडेंट ब्रिगेडियर टीसी महरोत्रा, सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर एसके सेंगर मौके पर आ गए। सेना और फतेहगढ़ पुलिस लाइन की दमकल गाड़ियां पहुंचीं। जवानों ने कैंटीन की टिनशेड काटकर अंदर रखा सामान निकाला। इसके साथ ही आग बुझाई गई।
इस दौरान अधिकारियों ने कैंटीन के पास से निकलने वाला रोड बंद करा दिया। आग में लाखों का सामान जल गया। अधिकारी ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। जांच के लिए कमेटी बनाई है।
सेना की कैंटीन में लगी आग
- लाखों का हुआ नुकसान, दमकल ने पहुंचकर आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो