फर्रुखाबाद। शराब के नशे में धुत युवक का किसी बात पर छोटे भाई झगड़ा हो गया। विरोध करने पर युवक ने वृद्ध दंपति को पीट दिया। कलियुगी बेटे की पिटाई से गंभीर रूप से घायल वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी युवक का मेडिकल कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फतेहगढ़ कोतवाली के कासिमबाग निवासी अनिलकुमारी (62) पत्नी जीत सिंह जाटव शुक्रवार रात घर पर थी। जीत सिंह रेलवे विभाग से रिटायर्ड हैं। वह बगल के कमरे में लेटे थे। देर रात जीत सिंह का बेटा राजीव नशे में धुत होकर आया। उसका किसी बात को लेकर छोटे भाई अमित से विवाद होने लगा। कहासुनी के दौरान अनिल ने अमित के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर राजीव ने मां और पिता को भी जमकर पीटा। पिटाई से गंभीर रूप
से घायल वृद्धा ने अस्पताल ले जाने के पहले ही दम तोड़ दिया। लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल राजेश पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका का एक बेटा मनोज सेना है। दूसरा बेटा अजय नोएडा में एक अस्पताल में कैंटीन चलता है। मां की मौत होने की सूचना पर अजय शनिवार सुबह अस्पताल पहुंचा। अजय ने बताया कि घर पर मां, पिता और राजीव की पत्नी ममता देवी रहती थी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेजा है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बेटे की पिटाई से मां का निकला दम
आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा
कोतवाल बोले, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो