अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टड़वा बिकू निवासी भाजपा नेता भारत सिह की संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत के मामले में पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
ग्राम टड़वा बिकू निवासी भारत सिंह को 13 मार्च को उनके घर से इनोवा सवार पांच लोग अपने साथ ले गए थे। जहां हालत बिगड़ने पर साथ ले गये लोगों ने भारत सिंह को जिला अस्पताल इटावा में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में भारत सिंह को सैंफ ई रेफ र कर दिया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पुत्र रवि कुमार ने एक नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दरज कर ली थी वहीं पकड़े गये आरोपी रामकृष्ण निवासी बहादुरपुर, असालताबाद, थाना विुुुशुनगण, जिला कन्नौज से पूछताछ के बाद सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं चल सका है। वहीं मौत का कारण जानने के लिये बिसरा सुरछित कर लिया गया है। कोतवाली निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों के लिये दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही वे भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-भाजपा नेता भारत सिंह के हत्यारोपी को भेजा जेल
-अज्ञात आरोपियाें व हत्या में उपयोग की गई कार की तलाश