फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों के चारों ओर इकट्ठा किया घास-फूस फिर लगा दी आग

Mon, 19 Mar 2018 03:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी में बांदा जिले के एक गांव में कई अन्ना गायों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। गांव के ही एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि नहर के पास एक व्यक्ति गायों को जिंदा जलाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन



मामला कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव का है। रामसिया पुरवा निवासी ब्रजगोपाल ने शनिवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति अन्ना गायों को जिंदा जलाने का प्रयास कर रहा है। गायों के इर्दगिर्द घासफूस ढेर कर आग लगा दी है।

खबर मिलते ही एसआई ओमप्रकाश द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकला। एसआई ने बताया कि एक गाय झुलसी मिली है। अन्य गायें भाग निकलीं। झुलसी गाय का पशु चिकित्सक से इलाज कराया गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है। कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें