फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेश वाहिनी ने दिया पूर्व राष्ट्रपति कलाम का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। केरल से आई ‘कलाम संदेश वाहिनी विजन- 2020’ का शनिवार को देर शाम यहां मंडल मुख्यालय में स्वागत किया गया। मोबाइल प्रदर्शनी के जरिए छात्र-छात्राओं को भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद के जीवन की जानकारी दी गई। यात्रा के साथ आए शिवांश रघुवंशी ने उनके जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कारगिल के शहीदों पर नाट्य मंचन भी हुआ।

चिनमया यूनीवर्सिटी, केरल से तीन माह पूर्व कलाम संदेश वाहिनी (विजन-2020) की शुरूआत हुई थी। शनिवार को यह यात्रा यहां आई। यात्रा में शामिल सदस्यों ने सभी स्कूल-कालेजों में गोष्ठी कर यात्रा का उद्देश्य और कलाम के जीवन पर प्रकाश डाला। शाम को मंडपम सभागार में प्रदर्शनी आयोजित की। इसमें अब्दुल कलाम और रवींद्रनाथ टैगोर के कार्यों और संदेशों के बारे में बताया। निर्देशक शिवांश रघुवंशी ने कहा कि यात्रा का मकसद युवाओं को देश के महान लोगों से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कारगिल युद्ध में शहीद विक्रम बत्रा पर आधारित नाटक का मंचन हुआ। पंडाल ‘भारत माता’ के जयकारों से गूंज उठा। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा के मुमताज अली, भाजपा नेता रामकिशुन बासू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। उधर, इसके पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शिवांशु ने छात्र-छात्राओं को पूर्व राष्ट्रपति के जीवन का परिचय दिया। प्रधानाचार्य रामगोपाल वाजपेयी, विपिन द्विवेदी, बीना तिवारी, अवधेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें