अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। मिलावट की त्वरित जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की मोबाइल वैन जल्द उन्नाव आएगी। इस वैन में पूरी लैब बनी हुई है। लोग अत्याधुनिक मशीनों के जरिए दूध समेत अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच सकेंगे।
जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने बताया कि विभाग ने वैन में चलती-फिरती लैब तैयार की है। यह वैन जल्द ही उन्नाव आएगी। दो दिन तक जिले में वैन रहेगी। वैन में लगी मशीन से बहुत कम समय में ही दूध की अशुद्धियों का पता चल सकेगा। वैन के जरिए रैंडम आधार पर मंडियों और दुकानों से किसी भी तरह के खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर जांच की जाएगी। इसके जरिए अधिक मिलावट वाली दुकानों व क्षेत्र का चिह्नांकन किया जाएगा। भविष्य में वहां पर छापेमारी करके कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल वैन से जांचेंगे गुणवत्ता
खाद्य पदार्थों में त्वरित जांच को मिनी प्रयोगशाला से लैस होगी वैन