अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। पति को विदेश भेजने के नाम पर युवक ने महिला से बीस हजार रुपये ठग लिए। पति को विदेश नहीं भेजा तो उसने रुपये मांगे। इस पर उसने मारपीट की। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
औरास थानाक्षेत्र के सुभानखेड़ा निवासी रूपा पाल पत्नी ललित कुमार की ओर से शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया है कि शहर कोतवाली के रुस्तमपुर पतारी निवासी राहुल यादव ने पति को विदेश भेजने के नाम पर बीस रुपये उससे लिए थे। राहुल ने पति का मेडिकल टेस्ट कराया साथ ही पासपोर्ट भी ले लिया। ललित विदेश जाने के लिए इंतजार करता रहा लेकिन जब राहुल की ओर से कोई
जवाब नहीं मिला तो उसने रुपये वापस करने की बात कही। राहुल ने रुपये देने से इंकार कर दिया साथ ही पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार सुबह रूपा शहर आ रही थी। दोस्ती नगर टेंपो स्टैंड के निकट उसे राहुल दिख गया। रूपा ने राहुल से बीस हजार रुपये वापस करने की बात कही। रुपये की बात पर राहुल उससे भिड़ गया और अभद्रता शुरू कर दी। रूपा ने विरोध किया तो मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने राहुल को पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग निकला। रूपा ने कोतवाली पहुंच राहुल के खिलाफ तहरीर दी है।
पति को विदेश भेजने के नाम पर 20 हजार ठगे
रुपये वापस मांगने पर मारपीट, पीड़ित ने दी कोतवाली मेें तहरीर