फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने 210 निकाह स्थगित

Thu, 17 Nov 2016 12:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अब यह शादियां फरवरी से अप्रैल महीने के बीच में होंगी
विज्ञापन
कानपुर में नोट बंदी के कारण इस महीने होने वाले 210 निकाह स्थगित कर दिए गए हैं। चमनगंज, बेकनगंज, बासमंडी, नई सड़क, रजबी रोड, कर्नलगंज आदि मुस्लिम बहुल इलाकों के मैरिज हॉल में नवंबर में निकाह और दावत-ए-वलीमा की 210 बुकिंग रद कराई गई हैं। रजबी रोड के अकबर आजम हाल, बांसमंडी के गरीब नवाज हॉल, चमनगंज के गुलशन मैरिज हॉल और हिना मैरिज हॉल, बेकनगंज के रूपम हॉल आदि मैरिज लॉन व गेस्ट हाउसों के शादी समारोह कैंसल हुए। अब यह शादियां फरवरी से अप्रैल महीने के बीच में होंगी।
विज्ञापन

छुट्टे कराते या बेटी का निकाह करते
 पेंचबाग चमड़ामंडी के मोहम्मद आमिर की बेटी का निकाह 18 नवंबर को होना था। उन्होंने लड़के पक्ष से बात की और नोटबंदी से होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। दोनों के बीच सहमति बनी कि अब निकाह मार्च 2017 में होगा। रजबी रोड के अकबर आजम हॉल की बुकिंग रद्द कराई गई।
 बात नहीं बनी तो स्थगित किया बेटी का निकाह
इफ्तिखाराबाद के रहने वाले सिराज अहमद की पुत्री की निकाह 26 नवंबर को होना था। आठ नवंबर के फैसले के बाद से एक दो दिन हालात समझे। तमाम रिश्ते-नातेदारों से बात की, जितना फुटकर और नए नोटों का इंतजाम हो रहा था, उससे शादी होना मुश्किल थी। लड़के वालों से बात कर अब निकाह की तारीख फरवरी तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

18 बुकिंग स्थगित हुईं
अकबर आजम हाल के  मोहम्मद फैसल ने कहा कि इस महीने 18 शादियों की बुकिंग स्थगित या रद्द हुई हैं। अब यह शादियां फरवरी से अप्रैल के बीच होंगी। चलन वाले नोटों के उपलब्ध न होने से दिक्कतें हो रही हैं। बुकिंग कैंसल होने से नुकसान भी हो रहा है। 
गरीब नवाज मैरिज हॉल संचालक  अफजाल अहमद ने कहा कि इस महीने 16 निकाह और वलीमे के कार्यक्रम स्थगित हुए हैं। कुछ लोगों को एडवांस बुकिंग की धनरािश भी वापस कर दी गई है। पुराने नोट लिए थे, वह वापस कर दिए गए। नुकसान तो हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें