डेयरी फूड्स की तरफ से किया जा रहा यह प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर की बैंकों में गुरुवार को लाइन में लगे लोगों को स्पेशल छाछ मिलेगा। गोपाल जी डेयरी फूड्स की तरफ से आईसीआईसीआई बैंक की जेएस टॉवर, स्वरूप नगर, गोविंद नगर, किदवई नगर और लाल बंगला की शाखाओं के बाहर सुबह से लेकर दोपहर तक छाछ का वितरण होगा। कतारों में खड़े लोगों को राहत पहुंचाने के लिए डेयरी प्रबंधन ने यह कदम उठाया है।