फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से 21 ट्रेनें लेट, डेढ़ सौ यात्रियों ने टिकट किए वापस, ठंड में करते रहे ट्रेनों का इंतजार

Mon, 04 Jan 2021 03:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोहरे से ट्रेने लेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोहरे का असर ट्रेनों पर जारी है। दिल्ली-मुंबई समेत लंबे रूट की ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही हैं। रविवार को डेढ़ सौ लोगों ने टिकट लौटाए। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 10 बजे के बजाय करीब पौने 11 बजे कानपुर सेंट्रल आई।
विज्ञापन


वापसी में भी आधे घंटे की देरी से शाम को कानपुर आई। इसके अलावा ट्रेन नंबर 04152 एलटीटी-कानपुर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से कानपुर आई। ट्रेन नंबर 02122 लखनऊ-एलटीटी एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे की देरी से सेंट्रल पहुंची।

इसके अलावा लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस आधे घंटे, पुष्पक एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चली। लखनऊ स्वर्ण शताब्दी आधे घंटे की देरी से दिल्ली से कानपुर आई और इतनी ही देरी से लखनऊ से कानपुर पहुंची। 
विज्ञापन


सुबह की बसें दोपहर में पहुंचीं
कोहरे की वजह से लंबी दूरी की बसें जिन्हें सुबह झकरकटी बस अड्डे पहुंचना था, वह दोपहर तक पहुंचीं। दिल्ली, आगरा और पूर्वांचल की करीब बसें सुबह पांच से छह के बीच झकरकटी आती हैं। ये बसें 11 से 12 बजे के बीच आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें