फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे वाले से सिपाही बोले मुर्गा दारू का इंतजाम है बस रोटी बना दो, पैसे मांगे तो गिरा दिया ढाबा

Mon, 04 Jan 2021 02:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
गिरा दिया ढाबा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यूपी पुलिस के सिपाहियों की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। हमीरपुर में रोटी के पैसे मांगने हुई पिटाई के बाद दुकानदार को शिकायत करने मंहगा पड़ गया। रविवार देर रात  दुकानदार का ढाबा ढहा दिया गया। कुरारा थानाक्षेत्र के जमरेहीऊपर गांव निवासी सुनील तिवारी ने बताया कि वह शहर में इद्दू बगीचा के पास रहते हैं।
विज्ञापन


वह फायर बिग्रेड के पास टट्टर में खाने का होटल किए हैं। पिछले शुक्रवार की रात करीब सवा नौ बजे पांच सिपाही आए और कहने लगे वह लोग नववर्ष मना रहे हैं। मुर्गा दारू का इंतजाम है। सिर्फ जल्दी से रोटी बनाकर देने को कहा। रोटी देने के बाद जब पैसे मांगे तो सिपाहियों ने उनके साथ अभद्रता कर उनकी स्कूटी व मोबाइल तोड़ दिया।

दुकानदार ने आरोप लगाया कि वर्दीधारी सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट की और गोलक में रखे चार हजार रुपये व जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए। धमकाया कि होटल चलाना है तो उन्हें बिना पैसों के खाना खिलाना होगा। नहीं तो फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा देंगे। पीड़ित दुकानदार ने कहा कि मामले की शिकायत पर सीओ सदर ने दो सिपाहियों को भेज फोटोग्राफी करवाकर न्याय का भरोसा दिया था।
विज्ञापन


दुकानदार ने बताया रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे चार नकाबपोश आए और गाली गलौज कर उनके होटल को तहस नहस कर दिया। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया कि दुकानदार ने पांच सिपाहियों गौतम सिंह, नरेंद्र, नागेंद्र सिंह, रवि वर्मा व नंदलाल के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। इन सिपाहियों को जिले से बाहर स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है। सभी सिपाही यूपी 112 व पुलिस लाइन के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें