फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 209 वाहनों के चालान 13 किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को कुल 209 चालान किए। 13 वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन


डीसीपी यातायात रवीन्द्र कुमार ने बताया कि कुल आठ स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। 20 किमी पर तीन इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गई हैं। राजमार्ग-34 पर जहां 10 ट्रक, चार बस, चौपहिया व दो दोपहिया समेत कुल 24 वाहनों का चालान किया गया। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 19 में आठ ट्रक, चार बस, 97 चार पहिया व दो पहिया समेत 119 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।
विज्ञापन



ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए जाएं ट्रैफिक मार्शल
शहर में मेट्रो के निर्माण के चलते रोजाना लग रहे जाम को लेकर डीसीपी यातायात रवींद्र कुमार ने यातायात भवन में बैठक की। बैठक में मेट्रो परियोजना से जुड़ी विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं, नगर निगम तथा जलकल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक मार्शल की तैनाती की जाए। बिना अनुमति के कोई भी निर्माण न शुरू किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें