जेईई एडवांस 2019 में कानपुर के 732 छात्र हुए सफल
- फोटो : अमर उजाला
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस 2019 के रिजल्ट में शहर का ग्राफ पिछले बार की तुलना में स्थिर बना हुआ है। मतलब पिछली बार की तरह इस बार भी 732 छात्रों ने ही सफलता हासिल की है। सामान्य वर्ग की रैकिंग में भी जबरदस्त गिरावट दिखी है।
इस बार टॉप-200 में शहर के दो छात्र शामिल हैं। जबकि इसके बाद सीधे 993 रैंक शहर के छात्र को मिली है। एससी पीएच कैटेगिरी में कानपुर के आर्यन कुमार ऑल इंडिया टॉपर हैं। हालांकि आर्यन के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई।