फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत द्वार टूटने से मार्ग अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। ब्लाक क्षेत्र के रोशनाबाद गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र के पास बना स्वागत द्वार टूटकर गिरने से हजियांपुर-रोशनाबाद मार्ग पर पौन घंटे जाम लगा रहा। जेसीबी न होने पर पुलिस ने खेतों से होकर वाहन गुजारे।
विज्ञापन


रोशनाबाद गांव निवासी शत्रुघ्न कुमार ने रोशनाबाद स्थित गन्ना क्रय केंद्र के पास स्वागत द्वार बनवाया था। रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्वागत द्वार टूटकर हजियांपुर-रोशनाबाद मुख्यमार्ग पर गिर पड़ा। इससे सोमवार सुबह जाम लग गया। जाम लगे होने की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी न होने के चलते पुलिस ने नवनीत गंगवार के खेत से वाहनों को निकलवाया। इससे करीब पौन घंटे बाद जाम खुल सका।

चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जेसीबी के देर शाम तक मिलने की उम्मीद है। जेसीबी मिलने के बाद सड़क से मलबा हटवाया जाएगा। तब तक खेतों से ही लोग आवागमन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें