फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत साकार हरि को सुनने उमड़ा जनसमूह

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में मंगलवार को विशाल मंगल दिवस अवसर पर साकार विश्व हरि के सत्संग में भक्तों का जबरदस्त रेला उमड़ पड़ा। कई जनपदों के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश तक से करीब सवा लाख की तादाद में सत्संग पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ जमा हुई। कार्यक्रम में स्वत: व्यवस्थित रहने के आदेश के चलते पुलिस कर्मी भी सत्संग सुनते नजर आए। सत्संग के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बचने के लिए लोगों को जहां जगह मिली वहां पहुंच गए। कुछ बच्चों को लेकर पेड़ तो कुछ पुलिस की जीप पर ही चढ़ गए। कई लोगों की मौके पर चप्पल छूट गई। मौके पर तैनात पुलिस और वॉलेंटियरों ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। अफरातफरी में करीब आधा दर्जन लोग चुटहिल भी हुए।
विज्ञापन

इससे पहले दोपहर लगभग 12:35 बजे सत्संग पंडाल पहुंचते ही विश्व हरि के दर्शन करने को लोग उमड़ पड़े। संत हरि ने भक्तों से आडंबरों में न फंसने की अपील की। करीब दो घंटे तक चला आत्मिक बोध, मानवतावादी, भाई चारा एकता में अनेकता, अंधविश्वास को जड़ से मिटाने हेतु आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नारायण साकार हरि की वंदना से हुआ। करीब दो घंटे तक आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान नारायण साकार हरि की संपूर्ण ब्रह्मांड में सदा-सदा के लिए जय-जयकारों से पंडाल गूंजता रहा। साकार विश्व हरि ने यहां स्वस्थ रहने का भी नुस्खा बताया। उन्होंने बताया पेट की गंदगी से तमाम बीमारियां हो जाती हैं। इससे मानव परेशान रहने लगता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं, किसी की गलत बात न मानें। कहा हमें न जात-पात से कोई मतलब नहीं है। भाईचारे से रहें और मानव मानव की मदद करे। उन्होंने सभी से अपील की कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, अच्छे-बुरे का ज्ञान कराएं और संस्कारवान बनाएं, ताकि वे आपका और देश का नाम रोशन कर सकें। सभी से अच्छे कार्य करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें