फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घुसे छुट्टा मवेशी, बच्चों में भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संदलपुर। बिना बाउंड्रीवाल वाले जिगना गांव के स्कूल परिसर में सोमवार दोपहर छुट्टा मवेशियों का झुंड घुसने से बच्चों में भगदड़ मच गई। शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित कर किसी तरह मवेशियों को परिसर से निकाला।


जिगना गांव के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल एक ही परिसर में हैं। इस स्कूल में अभी तक बाउंड्रीवाल नहीं बनी हैं। सोमवार दोपहर में खाना खाने के बाद प्राथमिक स्कूल के 18 व उच्च प्राथमिक के 12 बच्चे परिसर में खेल रहे थे। इसी बीच करीब 23 छुट्टा मवेशी परिसर में घुस आए। अचानक मवेसी घुसने से बच्चों में भगदड़ मच गई। शिक्षकों ने आनन फानन बच्चों को सुरक्षित कर किसी तरह मवेशियों को बाहर निकाला। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कटियार व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रदीप कुशवाहा ने बताया कि छुट्टा मवेशियों का रात में विद्यालय परिसर में ही डेरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, गो आश्रय स्थल बनाने के आदेश के बावजूद किसानों को छुट्टा मवेशियों से राहत नहीं मिल पाई है। किसान रात रात भर खेतों की रखवाली करके भी फसलें नहीं बचा पा रहे हैं। किसान नत्थू कटियार, प्रकाश प्रजापति, विजय कुमार पटेल, राजन शुक्ला, सुरेन्द्र कटियार, विजय कटियार, राज बहादुर कटियार ने कहा कि ज्यादातर आश्रय स्थल अभी तक चालू ही नहीं हुए हैं। मवेशी इतनी अधिक संख्या में हैं कि मौका पाते ही फसलें चट कर जाते हैं।





स्कूल में घुसे छुट्टा मवेशी, बच्चों में भगदड़
स्कूल में नहीं है बाउंड्रीवाल, रात में रहता है मवेशियों का डेरा
फोटो संख्या 04एकेबीपी1- जिगना गांव के परिषदीय विद्यालय में घुसे छुट्टा मवेशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें