नजरापुर। ठेकेदार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
नजरापुर निवासी रामबाबू शर्मा (54) पुत्र लालता शर्मा ठेका लेकर मजदूरों को लगाकर कोल्ड स्टोरेज और भवनों का निर्माण कार्य करता था। शनिवार रात करीब दो बजे कमरे में मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर शव लटकता देखकर परिवार में कोहराम मच गया। भाई राम खिलावन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में आर्थिक तंगी का कारण सामने आ रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।