फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के बनने का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। लखनऊ से आए परिवहन विभाग के अवर अभियंता ने रोडवेज बस स्टैंड के लिए जमीन का निरीक्षण किया। अधिकारी अपनी निरीक्षण रिपोर्ट के साथ नक्शा एवं इस्टीमेट आला अधिकारियों को प्रेषित करेंगे। अधिकारियों के अनुमोदन के बाद नगर में रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


नगर में प्रतीक्षित रोडवेज बस स्टैंड तैयार होने की अड़चनों को लगभग दूर कर लिया गया है। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही नगर को रोडवेज बस स्टैंड की सौगात मिलेगी। मंगलवार को लखनऊ से आए परिवहन विभाग के अवर अभियंता दयाशंकर शाक्य ने चुर्खीरोड पर फर्दनवीस स्कूल के पास रोडवेज बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित स्थान का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड बनाने के लिए यह जगह उपयुक्त है। साथ ही उन्होंने बताया कि जगह का नक्शा व स्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। उनके अनुमोदन के बाद रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


इस संदर्भ में पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड बनाने के लिए जगह 60 वर्ष के लिए लीज पर दी गई है। इसका सर्किल रेट के अनुसार प्रतिमाह 30 हजार 408 रुपये किराया परिवहन विभाग से लिया जाएगा। इसके उपरांत प्रति पांच वर्ष में किराये में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। इस मौके पर सभासद नईम अंसारी, विजय वर्मा, पूर्व सभासद शिवराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें