फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम करते पांच बच्चे पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने शुक्रवार को बाल श्रम के खिलाफ शहर में अभियान चलाया। पांच बच्चों को दुकानों में श्रम करते पाया। इन्हें मुक्त कराकर उम्र की जांच के लिए सीएमओ के यहां पेश किया गया। जांच में यदि उम्र 18 साल के नीचे मिली तो मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्र के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवकुमार मिश्रा व अनिल कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम ने कालूकुआं में मेसर्स मनोज स्वीट्स, रोडवेज में खाती बाबा एंड नमकीन भंडार, मेसर्स जानकी स्वीट्स के यहां छापा मारा। यहां पांच बच्चे बाल श्रम करते पकड़े। उपायुक्त ने बताया कि बच्चों को मुक्त कराकर जांच कराई जा रही है। इसके बाद बाल कल्याण समिति के माध्यम से बच्चों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया जाएगा।

यदि जांच में बच्चे निर्धारित उम्र से कम पाए गए तो दुकान मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 20 हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। टीम में नायब तहसीलदार सदररामचंद्र, वरिष्ठ सहायक मोहम्मद इम्तियाज, बलखंडी नाका चौकी प्रभारी श्रीचंद्र दुबे, उप निरीक्षक महताब खान इत्यादि मौजूद रहे। यह छापामार अभियान पखवारे भर चलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रम करते पांच बच्चे पकड़े, मालिकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें