फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खदानों पर आज से रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। जनपद में पट्टों पर चल रहीं 10 खदानों पर शनिवार को खनन थम जाएगा। सभी खनन पट्टाधारकों को इस बाबत नोटिस जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि मानसून अवधि पहली जुलाई से 30 सितंबर तक खनन पर रोक रहेगी। पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र में यह शर्त शामिल है।

जनपद में अभिलेखीय रिकार्डों के मुताबिक वैध रूप से 10 खदानें इनका ई-टेंडर से पट्टा पिछले वर्ष हुआ था। इनमें पहली अक्तूबर से खनन हो रहा है। इन खदानों में सादी मदनपुर खदान (ठेकेदार रंजीत सिंह, झांसी), सिंधन कलां खदान (ठेकेदार अतीक उल्ला, हथौरा, बांदा), कोलावल रायपुर खदान (इंदौर प्रापर्टी प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर), भदावल खदान (डिजियाना माइनिंग कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर), लोहरा खदान (डिजियाना माइनिंग कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर), रिसौरा खदान (पीके ट्रेडर्स एंड सप्लायर्स, बांदा), सादी मदनपुर खदान-2 (जय अंबे कांस्ट्रक्शन कंपनी, मुरैना), कोलावल रायपुर खदान (स्टारनेट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता), बदौसा खदान (इंदौर प्रापर्टी प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर) और दुरेड़ी खदान (आशीष इंटर प्राइजेज, झांसी) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम और प्रभारी अधिकारी खनिज गंगाराम गुप्ता ने इन सभी बालू/मोसम खनन पट्टाधारकों को जारी नोटिस में कहा है कि पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र में दी गई शर्तों के अनुसार मानसून सीजन में नदियों में खनन कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। अत: पहली जुलाई से 30 सितंबर तक खनन न किए जाएं



बालू खदानों में आज से खनन पर रोक

पहली जुलाई से 30 सितंबर तक नहीं होगा खनन
पर्यावरणड स्वच्छता प्रमाण पत्र में शामिल है शर्त
सभी पट्टाधारकों को एडीएम ने जारी की नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें