फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास में वसूली पर प्रधान फंसे, दर्ज होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से वसूली के आरोप में ग्राम प्रधान के विरुद्ध डीएम ने एफआईआर दर्ज कराने निर्देश दिए हैं। डीएम ने प्रधान के विरुद्ध लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। प्रधान पर ग्रामीणों ने आवासीय योजना में वसूली के आरोप लगाए थे। प्रधान के साथ बेटे और भतीजे पर भी विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


मामला हंसवा विकास खंड के नरैनी गांव का है। यहां के ग्रामीण धनंजय दीक्षित ने डीएम से ग्राम प्रधान संतोष कुमारी और उनके बेटे राघवेंद्र सिंह के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास योजना में वसूली करने की शिकायत की थी। डीएम ने परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक निगम और उपायुक्त एनआरएलएम सुखराज बंधु को मामले की जांच सौंपी थी। जांच में ग्रामीणों ने आवास देने के नाम पर दस से बीस हजार रुपये तक की वसूली का बयान दिया था। आरोप सही पाए जाने पर डीएम ने सीडीओ को ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पीएम आवास में वसूली पर प्रधान पर दर्ज होगी रिपोर्ट
डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने की एफआईआर की संस्तुति
लाभार्थियों से प्रति आवास वसूली के आरोप हुए सिद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें