फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में परचून दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बुधवार की रात वाहन की टक्कर से परचून विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर अंदौली रोड निवासी स्वर्गीय बृजलाल का पुत्र राजकुमार उर्फ राजू (42) घर के बाहर परचून की दुकान चलाता था। बड़े भाई राम खेलावन ने बताया कि वह दुकान बंद करने के बाद राधानगर की ओर टहलने निकला । घर आते वक्त रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से पत्नी भानुमति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उसके तीन मासूम बच्चे शिवांशु, गरिमा, प्रगति हैं। सबसे बड़ा बेटा शिवांशु आठ साल का है। मासूमों के सिर से पिता का साया छिन गया है।
वाहन की टक्कर से परचून विक्रेता की मौत
फोटो संख्या एवं परिचय
8- राधानगर में रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें