फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की छात्रा न जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। इंटरमीडिएट की छात्रा ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोडक़र कमरे में लटके शव को नीचे उतारा। 100 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी हसनपुर गांव निवासी रामआसरे यादव की बेटी कोमल(18) डिघरुवा इंटर कालेज में इंटर की छात्रा थी। परिजनों से किसी बात को लेकर छात्रा का विवाद हुआ। देर रात वह कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिवार के लोग पहुंचे तो दरवाजा बंद था। कमरे से कोई जवाब न आने पर दरवाजा तोड़ा गया। छात्रा को छत के कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटकता देखकर सभी हैरान रह गए। चौकी इंचार्ज मलखान सिंह मौके पर पहुंचे। पिता ने बताया कि 11 वीं की परीक्षा में बेटी के नंबर कम आए थे। इसी वजह से तनाव में रहती थी। इसी के चलते आत्महत्या की है। करीब एक माह पहले परीक्षा का रिजल्ट आया था। इतने दिन बाद अचानक आत्महत्या करना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। थानेदार सुरेश चंद्र ओमहरे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद छानबीन आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन


रिजल्ट आने के एक माह बाद खुदकुशी
- इस साल इंटर में कराया था प्रवेश
- दरवाजा तोडक़र परिजनों ने फंदे से उतारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें