फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चुना गया डीघ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जनपद में विकास के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। रेल पार्क, मेडिकल कालेज, केंद्रीय विद्यालय के बाद अब वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की सूची में जिले का एक गांव शामिल हुआ है। मलवां ब्लाक के डीघ गांव में अब नए सिरे और मानक से विकास कार्य कराए जाएंगे।

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए शासन ने एक पत्र जारी किया है। नोडल अधिकारी उपायुक्त मनरेगा पुतान सिंह को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि शासन का पत्र उन्हें मिल गया है। प्रकाशित सूची में प्रदेश में फतेहपुर के मलवां ब्लाक के डीघ गांव को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। वहां पर जिस चीज की कमी दिखाई देगी उन कमियों को दूर कर गांव को पूर्ण संतृप्त किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में प्रदेश में चार जनपद प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए चयनित हुए थे। इसमें लखनऊ, सीतापुर, सुल्तानपुर, पीलीभीत जनपद शामिल थे। शासन ने 2018 में इस योजना के लिए अभी केवल फतेहपुर को ही चुना है। हो सकता है इसके बाद कुछ जनपदों को शामिल किया जाए।

इस योजना से डीघ गांव में विकास के कई रास्ते खुलेंगे। इस योजना में जुड़े गांवों का विकास कार्य केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाएं लागू कर किया जाता है। ऐसे गांवों की वित्तीय फंडिग केंद्र व राज्य दोनों करते हैं। इस योजना के बाद गांव को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा जाएगा। साथ ही पानी सप्लाई, भारत निर्माण योजना, स्वच्छता आदि के क्षेत्र में अतिरिक्त विकास कार्य कराए जाते हैं। संासद आदर्श ग्राम योजना की तरह प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांव में प्रशासन की विशेष मानीटरिंग होगी।

ऐसे होता है गांव का चयन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम का लाभ उन्हीं गांवों को दिया जाता है जहां पर विकास योजनाएं हाशिए पर होती हैं। गांव में अनुसूचित जाति की आबादी 50 प्रतिशत या इससे अधिक होनी चाहिए। इस योजना से श्रमिक वर्ग व अनुसूचित जाति का उत्थान भी प्रमुख है। गरीबी उन्मूलन व विकास इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन


‘शासन से निर्देश मिले हैं। मौके पर जाकर वहां के विकास कार्यों का सत्यापन करूंगा। वहां पर जिन चीजों की कमी होगी उनको पूरा कराया जाएगा। नवीन योजनाएं लागू कर डीघ गांव को आदर्श बनाना हमारी प्राथमिकता होगी।’ - पुतान सिंह, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें