फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुुरू क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को लायंस क्लब फतेहगढ़ की टीम ने रहमानिया क्रिकेट क्लब को 62 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


गुरुवार को खेले गए मैच में लायंस क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लायंस की टीम ने धमाकेदार शुरूआत की। बल्लेबाज अमित यादव ने रहमानियां क्लब के गेंदबाजों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए आतिशी बल्लेबाजी का मुजाहरा किया। अमित ने 16 चौको और पांच छक्कों की मदद से 132 रन की अविजित पारी खेली। क्षितिज के 25 और ावि के 22 रनों की बदौलत चार विकेट पर 205 रन बनाकर समाप्त

की। रहमानियां क्लब की ओर से राशिने ने 27 रन देकर दो और खुशनवाज ने 32 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रहमानिया क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही। टीम के बल्लेबाज रिजवान 44 रन दो चौके और चार छक्के, फैजान 31 रन तीन चौके और एक दक्का ही कुछ देर तक विरोधी टीम के गेंदबाजों का
विज्ञापन


मुकाबला कर सके। पूरी टीम 143 रन बनाकर आउट हो गई। लायंस क्लब की ओर से सचिन ने 24 रन देकर चार, अंकित ने 24 रन देकर तीन विके ट लिए। मैच में अंपायरिंग रफीकुल अंसारी और मोहम्मद अहमद खां ने
की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी शेखर सिंह ने निभाई। इस दौरान शहजाद अली, साबिर हुसैन, प्रवेश कटियार, रिंकू यादव, सौरभ कटियार आदि मौजूद रहे। संयोजक साबिर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को सिविल लाइन फतेहगढ़ और ग्रीन पार्क कानपुर की टीम केे बीच मैच होगा।
विज्ञापन


लायंस क्लब टीम क्वार्टर फाइनल में
रहमानिया क्रिकेट क्लब को 62 रन से दी शिकस्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें