फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप कैनाल बंद, पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाफरगंज (फतेहपुर)। खजुहा विकास खंड क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बना पंप कैनाल शोपीस बन गया है। रिंद नदी का पानी सूखने से सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है। गेहूं, गन्ना और अन्य रबी की फसलें सूख रही हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बहादुरपुर पंप कैनाल से हबीबपुर, गांजर, ज्वाला का डेरा, रमदिनवापुर, डांडा, अमौली और बहादुरपुर गांव के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। पंप कैनाल का रिंद नदी के पानी से संचालन होता है। पानी सूखने पर निचली गंगा नहर से नदी में पानी छोड़ा जाता है। जो पंप कैनाल के माध्यम से फसलों की सिंचाई होती है। रिंद नदी में चेकडैम न बनने की वजह से बारिश व निचली गंगा नहर का पानी यमुना नदी में बह जाता है। जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण नदी में चेकडैम बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राम विशाल व भोला निषाद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से चेकडैम बनाने की मांग की थी। ऑपरेटर जीत सिंह ने बताया कि आठ मार्च से रिंद नदी का पानी खत्म हो गया है। इसके पहले दो-चार घंटा चलने के लिए पानी आ जाता था। अब तो पानी नहीं बचा है।

अधिशासी अभियंता काशीराम आर्य ने बताया कि रिंद नदी में पानी आने के बाद ही पंप कैनाल से पानी का संचालन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें