फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
खोही (चित्रकूट)। मौनी अमावस्या पर्व मंगलवार को है। इसमें धर्मनगरी मेें लाखों श्रद्धालु आएंगे। इसके लिए अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि परिक्रमा मार्ग सहित प्रमुख स्थानों मेें सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।


शनिवार को धर्मनगरी के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस सिरसावन में हुई एमपी क्षेत्र के अधिकारियों की बैठक में पर्व को लेकर चर्चा की गई। इसमेें एसडीएम एलएल अहिरवार ने कहा कि मौनी अमावस्या में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए इस बार कामदगिरि सहित प्रमुख स्थानों व परिक्रमा मार्ग में सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। एसडीओपी आलोक शर्मा ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। बैरियर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि अतिक्रमण न हो इसके लिए परिक्रमा मार्ग में चिह्न लगाए जाएंगे कि दुकानदार आगे न बढ़ सकें। इस मौके पर नायब तहसीलदार रवि शर्मा व नयागांव थाना प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

-मौनी अमावस्या मंगलवार को, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर अधिकारियों का जोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें