फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली से टकराकर ट्रक नाले में पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। बसरेहर थाना चौबिया के अंतर्गत इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर पशु मेला बाजार बरालोकपुर के पास शनिवार रात 12 बजे चालक को दिखाई न देने पर मौरंग लदी ट्रॉली में टक्कर लगने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाला में पलट गया। वाहन में फंसे घायल चालक व परिचालक को बमुश्किल बाहर निकाला गया। इधर, रास्ते में मौरंग फैलने से यातायात करीब 12 घंटे प्रभावित रहा।

शनिवार शाम 5 बजे मौरंग लेकर एक ट्रैक्टर बरालोकपुर से किशनी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह पशु मेला बाजार के पास पहुंचा। तभी अचानक उसकी ट्राली का पहिया निकल गया जिससे ट्राली सड़क पर खड़ी हो गई। औरैया निवासी ट्रक चालक शिवेंद्र सिंह व परिचालक भाई मोहन सिंह ट्रक में भिंड से फर्रुखाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे जैसे ही वह इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर थाना चौबिया के अंतर्गत कस्बा बरालोकपुर के पशु मेला बाजार के पास पहुंचा। किशनी की तरफ से आ रही डंपर की हाईलाइट रोशनी की वजह से उसको आगे खड़ी ट्राली दिखाई नहीं दी। ट्रॉली में टक्कर मारते हुए ट्रक सीधा नाले में जा गिरा।
विज्ञापन


ट्राली में भरी सारी मौरंग फेल गई और ट्रक चालक की ड्राइवर सीट टूट जाने से वह पीछे की तरफ बढ़ गया, जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन उसके हाथ, पैर व सिर में चोटें आई हैं। वहीं परिचालक भी घायल हो गया। ट्रक उदी मोड़ का बताया जा रहा है। मौरंग फैलने से 12 घंटे बाधित रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना चौबिया पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर चालक व परिचालक को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें