फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घालमेल: आरओबी की दरार चौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पांच साल पहले बने कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रायबरेली रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण में घालमेल की लगातार पोल खुल रही है। वाहनों में ओवरलोडिंग को आरओबी दरकने का कारण बताकर बचाव करते आ रहे एनएचएआई के अधिकारी अब जवाब नहीं दे पा रहे।
विज्ञापन


एक महीने पहले कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर ओवर ब्रिज की स्लैब में दरार आई थी। मरम्मत न होने से दरार काफी बढ़ गई है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। सरिया का जाल आउटर गार्डर से अलग हो गया है। वहीं निर्माण एजेंसी के अधिकारी बारिश के चलते अबतक मरम्मत न हो पाने और जल्द ही दुरुस्त कराने की बात कह रहे हैं।


लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में घालमेल की एक बार फिर पोल खुली है। रायबरेली क्रासिंग स्थित आरओबी की स्लैब में फिर बड़ी दरार आई है। कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में स्लैब का लगभग एक फिट हिस्सा पूरी तरह टूट गया है जबकि दरार करीब दो फिट की है।
विज्ञापन


आउटर गार्डर में वेल्डिंग किया गए सरिया जाल के ज्वाइंट टूट गए हैं। कंक्रीट धीरे-धीरे निकलने के साथ ही टूटे हिस्सा का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसी आरओबी से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन निकलते हैं और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को स्लैब दरकने की जानकारी है बावजूद इसके एक महीने का वक्त गुजरने के बाद भी मरम्मत शुरू नहीं कराई गई। निर्माण एजेंसी पीएनसी के जेई रनवीर कुमार ने बताया कि बारिश के चलते अभी मरम्मत नहीं हो पाई है जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।

पहले भी खुल चुकी घटिया निर्माण की पोल
अक्तूूबर 2016 को भी इसी आरओबी में कानपुर से लखनऊ को जाने वाली लेन की स्लैब दरक गई थी। शुरुआत में मरम्मत कराई गई लेकिन काफी अधिक स्लैब और सरिया टूटने से ज्वाइंट को काटकर अलग किया गया और दोबारा स्लैब डाली गई थी। इस दौरान करीब एक माह तक इस लेन पर यातायात भी बंद रहा था। दोनों ओर के वाहनों को दूसरी लेन से गुजारा गया था।
विज्ञापन


-एक महीने पहले दरकी थी हाईवे स्थित आरओबी की स्लैब
-कानपुर जाने वाली लेन में आउटर गार्डर के पास से स्लैब टूटी है
-दस महीने पहले टूटी थी कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन की स्लैब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें