फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसें ने युवक को पटक कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। मवेशी चराने के दौरान हांकने पर पालतू भैंसा हमलावर हो गया और पशु पालक को दौड़ा-दौड़ाकर पटका। लोगों ने किसी तरह बचाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


औरास थानाक्षेत्र के मर्दनखेड़ा गांव निवासी राम किशोर यादव (32) मंगलवार सुबह एक पालतू भैंसा और तीन भैंसें लेकर रोज की तरह चराने गया था। दोपहर को उसका छोटा भाई शिवकुमार राम किशोर के लिए खाना लेकर पहुंचा। इसी दौरान उसका भैंसा उग्र हो गया और भैंसों व अन्य मवेशियों को मारने लगा।

उसे रोकने के लिए राम किशोर ने एक लाठी मार दी। इसके बाद भैंसें ने शिवकुमार का पीछा कर लिया। वहीं मौजूद शिवकुमार ने भाई को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी दौड़ाया। इसके बाद भैंसें ने रामकिशोर को कई बार उठाकर पटका। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसान पहुंचे और रस्सी व लाठी-डंडों की मदद से भैंसें को काबू कर रामकिशोर का बचाव किया।
विज्ञापन


भाई शिवकुमार और भैरव घायल रामकिशोर को लेकर आननफानन औरास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई शिवकुमार ने बताया रामकिशोर अविवाहित था और हमला करने वाला भैंसा पालतू था। आशंका जताई कि हो सकता है गले में लाल रंग का अंगौछा देखकर वह भड़क गया हो और हमलावर हो गया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पीके सिंह ने बताया कि भैंसा अधिक उम्र होने पर, ज्यादा तेजी से पीटने पर या किसी जानवर को खदेड़ने के दौरान व्यक्ति द्वारा उसे पीटने पर भैंसा उग्र होकर हमलावर हो जाता है।
विज्ञापन


-घटना के समय मौजूद छोटा भाई बाल-बाल बचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें